नवगछिया : 29 मार्च से एक अप्रैल तक भारतीय विश्विद्यालय संघ की ओर से ओसीपी ग्राउंड अलगप्पा यूनिवर्सिटी कराई कुड़ी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीम की घोषणा करते हुए भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. संजय जयसवाल ने बताया इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला टीम इस प्रकार है।
कप्तान साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, प्रज्ञा भारती, ज्योति कुमारी जीबी कॉलेज नवगछिया, कोमल कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रज्ञा भारती जेपी कॉलेज नारायणपुर, प्रिया साह, ई. सीता एसएम कॉलेज भागलपुर और मृगकी तानिया बीएन कॉलेज भागलपुर। टीम रवाना होने पर तिलकामांझी विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. जवाहर लाल आदि ने बधाई दी।

