नवगछिया : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नवगछिया में सेविकाओं को किया गया सम्मानित

सूचना/खबरे

नवगछिया | महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नवगछिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सीडीपीओ चंचला कुमारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में अतिकुपोषित बच्चों को भेजने, स्कूल पूर्व शिक्षा में बेहतर कार्य करने, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, पोषण ट्रैक्टर योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोषण पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत प्रीति कुमारी, शशिकला देवी, रीना कुमारी, सोनी कुमारी, लालमणि देवी, रीमा कुमारी और रेनू कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, स्कूल पूर्व शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं में किरण कुमारी, शर्मिला कुमारी, पद्मावती देवी, सोनी कुमारी, पार्वती कुमारी, लालमणि देवी, रीमा कुमारी, अनिता कुमारी, प्रेमलता देवी, रीता देवी, जय श्री कुमारी, संगीता देवी, संजू कुमारी और करुणा कुमारी शामिल हैं।

पोषण ट्रैक्टर के अंतर्गत पिंकी कुमारी, वीणा देवी और निशा देवी को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत पद्मावती देवी, प्रतिमा देवी और निशा देवी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं सम्मानित होने वाली सहायिकाओं में कल्पना देवी, सविता देवी, संजुला देवी और प्रमिला कुमारी शामिल हैं।