बिहपुर। प्रखंड के एक गांव की महिला ने बिहपुर थाने में गलत टिप्पणी करने से मना करने पर लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर देने का केस दर्ज कराया है। महिला ने बभनगामा निवासी मो. नौशाद, मो. तनवीर व मो. भोला को नामजद किया है। आरोप में बताया कि 21 फरवरी को बासा पर लकड़ी लेने जा रही थी। तभी आरोपी गलत टिपण्णी करने लगे। विरोध किया तो लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
