नवगछिया : बुधवार को थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला द्वारा हल्ला करने पर लोगों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दिलबर बैठा को कब्जे में लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना को लेकर पीड़ित महिला ने गुरुवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें उक्त आरोपी को नामजद किया गया है। आरोपी को शुक्रवार पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। पीड़ित को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व उसे बार-बार दो मोबाइल नंबर से फर्जी कॉल आता था। उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरन उससे बात करने का दबाव दिया जाता था।
महिला ने उसका नंबर ब्लाक कर दिया। बताया कि 13 मार्च को घर से बैंक जा रही थी, तो दो लड़कों ने मेरा रास्ता रोका। मैं वहां से भागने के क्रम गिर गई। इसके बाद दोनो लड़कों ने मुझे पकड़कर जबरन बाइक पर बिठा लिया और एक जगह ले गया और वहां से एक लड़का चला गया। जबकि दिलबर बैठा ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

