नवगछिया : नशे में धुत होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश.. देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

खरीक के तुलसीपुर निवासी कुख्यात बबलू सनगही उर्फ शंकर शर्मा उर्फ चुन्नू को उसके साथी और तुलसीपुर पंचायत के ही उप सरपंच अंगद मिस्त्री को पुलिस ने सोमवार रात गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक विन्डोलिया एवं सात गोली बरामद की गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बदमाश नशे में धुत होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष एवं दारोगा प्रभात कुमार ने जवानों के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में चुन्नू के नशे में धुत होने की पुष्टि हुई।

वहीं उपसरपंच नशे में नहीं था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कुख्यात चुन्नू का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, रंगदारी मांगने समेत अन्य मामले में जेल जा चुका है। उप सरपंच भी पूर्व में चोरी के आरोप जेल जा चुका है। कई अन्य मामले का भी आरोपी रहा है।