नवगछिया: महानंदा एक्सप्रेस से दो युवक को 118 बोतल शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर सोमवार को रेल पुलिस ने महानंदा एक्सप्रेस के जनरल बोगी से दो युवक को 118 बोतल शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को दोनों युवकों ने बताया कि होली में शराब खापाने के लिए लाया गया था. गिरफ्तार किए गए दोनों युवक भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सच्चिदानंद राय के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार, नारायणपुर वार्ड 12 निवासी मो मुस्ताक के पुत्र शमीम है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दोनों युवकों ने बताया कि वे असम से शराब की खरीदारी कर ट्रेन के माध्यम से नारायणपुर स्टेशन पर उतरते. इस मामले में पुलिस ने नवगछिया राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दोनों युवकों को मंगलवार के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.