बिजली विभाग का उपभोक्ता शिविर आज- Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : विद्युत संबंधी शिविर का आयोजन कल तेतरी  पंचायत के पंचायत भवन में  विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब नेशनल बैंक के बगल में इस शिविर में वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल गरबड है या गलत आ गया है, वैसे उपभोक्ता इस शिविर में आ कर अपना बिजली बिल सुधार करवा सकते हैं. जिस उपभोक्ता के मीटर खराब है वह अपना मीटर नया लगवा सकते हैं. जिनके यहां मीटर नहीं लगा हुआ है. वह अपना मीटर लगवा सकते हैं एवं बकाया बिजली बिल का भुगतान भी कर सकते हैं. इस शिविर में सहायक विद्युत अभियंता नवगछिया एवं कनीय विद्युत अभियंता नवगछिया ग्रामीण प्रवीण कुमार और कनीय अभियंता राजस्व प्रशांत निधि सिंह एवं अन्य बिजली कर्मचारी का मौजूद रहेंगे.