नवगछिया । नवगछिया में हाल के दिनों में ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। सुकटिया बाजार में दुकानदार को मारपीट कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषणों को लूटने की घटना के बाद परबत्ता थाना के महदत्तपुर में भी चोरों ने शुक्रवार की रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्वेलरी दुकानदार मद्दतपुर निवासी रोशन कुमार ने परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि मेरी दुकान जमुनिया हटिया चौक परबत्ता थाना में पड़ता है। मैं हर रोज की तरह 2 दिसंबर को रात 8 बजे दुकान बंद कर घर आया। शनिवार सुबह 5 बजे दुकान में चोरी होने का हल्ला सुनकर पिताजी के साथ दुकान आया तो देखा कि मेरे दुकान का शटर आधा उठा हुआ है और दुकान में रखी तिजोरी टूटी है।
दुकान का शटर तोड़कर जेवरात चोरी कर ली गई है। दुकान में रखी सोने की अंगूठी, हनुमान जी की सोने की चकती, सोने चांदी की मठिया, सोने के जेवरात नथनी, बाली लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात चोरों ने चुरा ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

