नवगछिया: मनाई गई देव दीपावली, दीपों की रोशनी से चमका साईं दरबार

EVENT

नवगछिया: देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार को साईं नगर सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार परिसर भक्तिमय आलोक से जगमगा उठा। दीपों से सजे प्रांगण, गंगा की लहरों पर तैरते दीपदान और घंटियों की दिव्य ध्वनि ने ऐसा माहौल बनाया मानो काशी की अद्भुत झलक नवगछिया में ही उतर आई हो।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मान्यता है कि देव दीपावली पर देवता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसी आस्था और परंपरा के अनुरूप श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में दरबार में दीपोत्सव आयोजित किया गया। भक्तों ने सैकड़ों दीये प्रज्वलित कर साईंनाथ की आराधना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और साईं भक्ति के जयघोषों से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने साईंनाथ के चरणों में दीप अर्पित कर सुख, शांति और कल्याण की कामना की। दीपों की अविरल पंक्तियों ने दरबार, मार्ग और आसपास के इलाकों को रोशन कर दिया।

इस आयोजन की जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने दी। उन्होंने बताया कि देव दीपावली केवल एक पर्व नहीं बल्कि भक्ति, प्रेम और प्रकाश का उत्सव है, जो लोगों के मन में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।