नवगछिया : खैरपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गंगा संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता

EVENT

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत खैरपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गंगा संरक्षण को लेकर एक जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के कुल 125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता का संचालन भारतीय वन्यजीव संस्थान के नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े रिसर्चर राज शेखर ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्रों को मौके पर ही पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर राज शेखर ने गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और इसके पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे गंगा को स्वच्छ रखने और इसके संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहें।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों, जैसे गंगा डॉल्फिन और कछुओं की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।