नवगछिया : मध्याह्न भोजन योजना का चावल काला बाजारी में बेचे जाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा

सूचना/खबरे

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के करारी तिनटंगा के प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का चावल कालाबाजारी में बेचने जाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा और मामले की जानकारी तत्काल नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को दी। एसडीओ के निर्देश पर गोपालपुर थाना के दारोगा राजेश राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चावल की बोरी को जब्त कर मामले की तहकीकात में जुट गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है मामला

तिनटंगा करारी के ग्रामीणों का कहना है कि एक प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका व उनके पति विद्यालय आकर बाइक से चावल ले जाकर सुकटिया बाजार में बराबर बेच दिया करते थे। बुधवार की दोपहर बारह बजे के आसपास प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय के छात्र द्वारा साइकिल से एक बोरी चावल सुकटिया बाजार बेचने हेतु भिजवाया। इसके बाद दूसरा बोरा ले जाने के दौरान ग्रामीणों की नजर उक्त छात्र पर पड़ी। ग्रामीणों की आवाज सुनकर उक्त छात्र साइकिल से बोरा फेंककर भाग गया। इस बीच इसकी सूचना ग्रामीणों ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को दी।

उनके निर्देश पर गोपालपुर पुलिस विद्यालय पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी। पूछताछ करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि रसोइया के घर में खाने को कुछ नहीं था।इसलिये चावल रसोइया को दिया गया था। हालांकि वहां मौजूद रसोइया ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मैं आज विद्यालय नहीं गयी थी और मैं ऐसा नहीं करती हूं। प्रखंड साधन सेवी रंजीत मालाकार सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जायेगी और निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। उक्त चावल को जब्त कर थाना लाया गया है।

मध्यान भोजन पदाधिकारी बताते हैं कि जानकारी मिली है संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के ऊपर पर एफआईआर किया जाएगा। अगर उनके पति इस कालाबाजारी में संलिप्त होंगे उनके ऊपर भी कार्रवाई होगा। प्रधानाध्यापक के पति सुल्तानगंज प्रखंड में शिक्षक हैं।