नवगछिया : मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्राओं ने कहा-वी वांट जस्टिस-Naugachia News

EVENT

नवगछिया – हैदराबाद प्रियंका रेड्डी का सामूहिक बलात्कार कर जिंदा जलाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मदन अहल्या महिला कॉलेज एवं उच्च विद्यालय नवगछिया की छात्राओं ने अभविप् की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह के नेतृत्व में विशाल संख्या में मदन अहल्या कॉलेज से स्टेशन तक हम सड़कों पर न्याय मांगते – नहीं किसी से भीख मांगते, वी वांट जस्टिस, जैसे आक्रोशित नारों के साथ आक्रोश मार्च निकाला.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि आज जिस तरह देश में दिन- ब दिन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार , एसिड अटैक जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, ऐसे में देश की कोई भी लड़की सुरक्षित नहीं है और इसके खिलाफ ना सरकार कोई करवाई कर रही है, और ना कानून. इसलिए आज हम छात्राओं को न्याय मांगने सड़क पर उतरना पड़ा. छात्रसंघ सचिव आकांक्षा चौधरी ने कहा बलात्कार होता है तब उम्र नहीं देखी जाती लेकिन सजा के वक्त बलात्कारियों को नाबालिग बताना निंदनीय है.

छात्रा प्रिया कुमारी ने कहा प्रियंका रेड्डी को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि छात्राओं द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च छात्राओं के साहस एवं विश्वास को दर्शाता है. इस जुर्म के अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले. आक्रोश मार्च में छात्रसंघ अध्यक्ष लवली कुमारी, उपाध्यक्ष प्रतिभा झा, ध्रुवी राज, सुषमा कुमारी, निशा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, अंजली भारती, प्रिया कुमारी, संजू कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी कुमारी, अर्चना कुमारी, कंचन कुमारी सहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी.