नारायणपुर । प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में जन्माष्टमी महोत्सव का सोमवार की शाम समापन हो गया। समापन से पहले मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मनोहरपुर की टीम मटका फोड़ने में सफल हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आयोजन समिति ने विजेता टीम को पांच हजार रूपया देकर प्रोत्साहित किया। फिर मधुरापुर बाजार स्थित गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, मेला समिति के अध्यक्ष रणविजय यादव, शोषण यादव, दुर्गेश कुमार सोनू आदि मौजूद रहे।
