मकंदपुर चौक से गोसाईगाँव तक पीडब्लूडी सडक बना डेंजर जोन
गोपालपुर : प्रशासनिक पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण मकंदपुर चौक से गोसाईंगाँव चौक तक पीडब्लूडी सडक जानलेवा बन गई है. सडक की दोनों तरफ अतिक्रमण कर दुकान सजाने व विभिन्न प्रकार का व्यवसाय सडक के दोनों किनारे किये जाने के कारण सडक काफी सकरा हो गया है. दर्जनों निजी व सरकारी विद्यालय व आँगनबाडी केन्द्र सडक के किनारे अवस्थित हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर जाने का एकमात्र चौक मकंदपुर चौक है. जिस कारण यह चौक काफी व्यस्त रहता है. फरक्का पुल के बंद होने के पूर्व से ही विक्रमशिला सेतु पथ पर जाम रहने के कारण छोटी -बडी गाडियाँ इस रास्ते से आती व जाती हैं. हालाँकि इस प्रकार की घटना यहाँ बराबर होते रहती हैं .

जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश होते रहता है. शुक्रवार की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दिया है. गोपालपुर पुलिस ने ततकाल इस घटना पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों राजा चौधरी, राजा झा व राजा साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
