नवगछिया : मंदिर का निर्माण के लिए चंदा ले रहे वृद्ध को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत

Crime Reoprts

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर चौक के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने एक वृद्ध को रौंद दिया है। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर निवासी बोतल ठाकुर उर्फ मुरलीधर (65) हैं। बताया जा रहा है कि चौक के समीप हनुमान मंदिर का निर्माण के लिए मुरलीधर ट्रक व अन्य वाहन चालकों से चंदा वसूल रहे थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर चालक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके से टैंकर चालक फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना रंगरा पुलिस को मिलते हीं आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां पुलिस ने तुरंत रंगरा उप स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवाया ताकि घायल का इलाज हो सके लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर की मनमानी से न तो वृद्ध की जान बच पाई न ही अस्पताल तक पहुंच पाया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मुरलीधर को एक भी संतान नहीं है। दोनों पति-पत्नी मंदिर में ही रहते थे। जहां चंदा के रूप में जमा राशि को मंदिर के निर्माण कार्य में लगाते थे। घटना के बाद बोतल ठाकुर उर्फ मुरलीधर की पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल था।