नवगछिया : मंदबुद्धि लड़के से शादी होने पर डिप्रेशन में थी भाजपा नेता की बहू सुनीता -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नया टोला निवासी भाजपा नेता (पूर्व नगर भाजपा अण्यक्ष) नरेश साह की बहू संतोष कुमार साह की पत्नी सुनीता आत्महत्या कांड में नवगछिया थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। सुनीता की मां लखीसराय निवासी उर्मिला देवी के बयान पर केस दर्ज किया है। मां ने पुलिस के सामने कहा कि मेरी बेटी ने खुद ही आत्महत्या की है, उसके ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुनीता की शादी पांच माह पूर्व भाजपा नेता के छोटे पुत्र संतोष से हुई थी। शादी के बाद जब पहली बार सुनीता ससुराल आई तो उसे पता चला कि जिस लड़के से उसकी।शादी हुई है वह लड़का मंद बुद्धि का है। इसके बाद जब वह वापस अपने मायके गई तो फिर वह ससुराल नहीं आना चाह रही थी। नहीं आने का एक मात्र कारण था कि, जिससे उसके माता-पिता ने शादी कराई थी वह लड़का उसे पसंद नहीं था।

उसने अपनी मां को इस बारे में बताया था कि लड़का मंदबुद्धि का है और उसके दोनों पैर में घाव थे। लेकिन ससुराल के लोगों की पहल के बाद मां व घरवालों ने समझा कर डेढ़ माह पहले ससुराल भेज दिया था। सुनीता गरीब परिवार से होने के बाद भी पढ़ीलिखी थी। लड़का पसंद नहीं रहने से वह ससुराल में लगातार डिप्रेशन में चल रही थी।

वह अंदर ही अंदर इस बात को लेकर व्यथित थी, लेकिन इसकी किसी को भनक नहीं लगने दे रही थी और डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि लड़का मंदबुद्धि होने के कारण सुनीता को पसंद नहीं था। इस मामले में मृतक की मां के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।