श्याम भक्त मंडल की ओर से बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम बाबा की ज्योत पंडित अमर शर्मा द्वारा जलाई गई। मुख्य यजमान संतोष यादुका ने मंत्रोच्चारण के साथ निशान पूजन किया। उसके बाद श्याम भक्तों ने बाबा को भजनों से रिझाया गया। श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6:00 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 201 श्याम भक्त भागलपुर स्थित श्याम मंदिर जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा भक्तों को सेवा प्रदान की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें नवगछिया स्टेशन रोड में सेवार्थ हरीकुंज के पास, एनएच 31 नवगछिया जीरोमाइल फूड प्लाजा के पास, खगड़ा में एक होटल के पास भक्तों के लिए नीबू पानी, शरबत आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं भागलपुर जीरोमाइल के पास चाणक्य कॉलोनी में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा श्याम भक्तों को सेवा दी जाएगी। उसके बाद वहां विश्राम कर निशान पुनः मंदरोजा स्थित श्याम मंदिर के लिए अबीर गुलाल खेलते हुए झूमते, नाचते श्याम बाबा को अपना निशान अर्पण करेंगे।

फिर देवी बाबू धर्मशाला में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान व अनुराधा खेतान की उपस्थिति में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि निशान यात्रा में फारबिसगंज से भी श्याम भक्त शामिल होंगे। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, नंदलाल तिवारी, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा, विनय केजरीवाल, गौरीशंकर सर्राफ आदि जुटे हुए हैं।
