नवगछिया : मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन के आगमन पर बिहपुर में भव्य स्वागत.. पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

NEWS

बिहपुर – भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्र मंत्री एवं वर्तमान उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन के उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर बिहपुर भव्य स्वागत किया गया. सभा को संबंधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहपुर की धरती से उनका पुराना लगाव है. इसके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. मक्का बाहुल्य खेती होने के कारण इस क्षेत्र में मक्का आधारित उद्योग के लिए जमीन मुहिया करा कर उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाऐगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिससे इस क्षेत्र के किसानों के आय में बढ़ोत्तरी होगी. रोजगार के अवसर खुलेंगे. बुनकरों के उत्थान के लिए सहायता कर हर संभव प्रयास किया जाएगा. बिहार के विकास के लिए एक जिला एक उद्योग के तर्ज पर काम किया जाऐगा. विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल बिहपुर – वीरपुर पथ के निमार्ण को गति देने की बात कही. कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व स्व वसिष्ठ नारायण चौधरी पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की गई.

मौके पर बिहपुर विधायक ई कुमार शलेन्द्र, पूर्व मेयर प्रिति शेखर , पवन चौधरी, झंडापुर मुखिया उषा देवी, कुमकुम देवी, रुपेश कुमार रुप , पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, प्रो भोला कुमर, राजेश मणि, सत्यप्रकाश झा, महंथ नवल किशोर दास , ओमप्रकाश सिंह, सहित खगड़िया एवं नवगछिया के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.