नवगछिया: अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) नवगछिया के द्वारा भीषण गर्मी में शीतल पेय जल के लिए “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए सेवार्थ विधार्थी के नगर प्रमुख मिथुन कुमार के नेतृत्व में राहगीर को शीतल जल पीने की वयवस्था को इसके लिए तेतरी- जाह्नवी पहुंच पर पर जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।
सेवार्थ विधार्थी के दक्षिण बिहार के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हम सभी सेवार्थ विधार्थी के कार्यकर्ता पुरे देश भर के सेवार्थ विधार्थी के माध्यम से जल मंदिर का शुभारंभ कर शीतल जल की वयवस्था करने में लगे हुए है।
वही सेवार्थ विधार्थी के जिला संयोजक बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि अभाविप सेवार्थ विधार्थी के माध्यम से लगातार विभिन्न कालेज संस्थान, प्रमुख चौक चौराहे पर जल मंदिर का वयवस्था किया जाएगा! वही मौके पर प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक बालकृष्ण शर्मा, नगर प्रमुख सेवार्थ के मिथुन कुमार आदि मौजूद थे।

