नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव से इस्माइलपुर एवं परवत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर छोटी परवत्ता निवासी है. पुलिस ने संजय कुमार के घर से ही शराब की बरामदगी की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके घर से विभिन्न ब्रांड का 462 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी परबत्ता में शराब तस्कर भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए स्टॉक किए हुए हैं. सूचना मिलने पर टीम का गठन किया गया. टीम में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष रमेश साह, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव सहित पुलिस बल को शामिल किया गया.

गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम मे छोटी परबत्ता निवासी संजय कुमार के घर में छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान उसके घर से अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ. छापेमारी के दौरान घर में रखे 462.275 अवैध विदेशी शराब को बरामद हुआ. मौके पर पुलिस ने संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
