नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल के सामने स्थित एक एक्सरे सेंटर में पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान शराब के नशे में धराये टेक्नीशियन रूपेश कुमार व एक अन्य कर्मी को नवगछिया पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में गणेश पैथोलॉजी नहीं एक एक्सरे सेंटर के कर्मी धराये थे। इस संबंध में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दे कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर नवगछिया थाना के अवर निरीक्षक प्रभात कुमार ने अनुमंडल अस्पताल के निकट स्थित एक्सरे सेंटर में छापेमारी किया। दोनो को अस्पताल में जांच करायी गयी।
जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पैथोलॉजी से दो खाली शराब की बोतल भी बरामद की। वहीं दो अन्य शराब पीनेवाले पुलिस के आने के पहले ही फरार हो गए थे। एसपी को पैथोलॉजी में बैठकर शराब पीने की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर छापेमारी की गई थी।

