नवगछिया : भाजपा के शिविर में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया गया पाठ.. 3, 4 और 5 दिसंबर तक आवासीय चलना

सूचना/खबरे

नवगछिया। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत नवगछिया भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानियां ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण वर्ग शिविर में उन्होंने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने हमारा विचार परिवार, प्रदेश महामंत्री शिव नारायण महतो ने संगठन सरकार समन्वय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने पिछले 7 वर्षों में अन्त्योदयी पहल विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

शिविर में आशुतोष झा प्रदेश महामंत्री, सुशील चौधरी, जिला प्रभारी अभय वर्मन, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, राजेश यादव, आलोक सिंह, प्रो. भोला कुमर, मुकेश राणा, बरुन सिंह सहित पूरे संगठन के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग शिविर तीन दिवसीय है जो 3, 4 और 5 दिसंबर तक आवासीय चलना है।