नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में बिहपुर एवं गोपालपुर विस क्षेत्र के नामांकन के दौरान गुरुवार शाम प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा परिसर में प्रवेश कर नारेबाजी की गयी। इस मामले में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए सभी गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि गुरुवार को नामांकन के निर्धारित समय तीन बजे के बाद प्रशासनिक स्तर से बनाए गए गेट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी निकल गये थे। उसके बाद गोपालपुर विस क्षेत्र के निर्वाचन कक्ष में दो प्रत्यशियों का नामांकन होना शेष था।

पुलिस पदाधिकारी के ड्यूटी से चले जाने से प्रत्याशी के समर्थक परिसर में प्रवेश कर गए और नारेबाजी की। मामले में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी अनि फिरोज खां, सअनि अशोक कुमार मंडल, अनि मारकुस आइण्ड, सअनि भृगुनाथ यादव और अनि रामप्यारे राय से स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही अनुशासनहीनता व कर्तव्यहीनता को दर्शाता है। एसडीपीओ ने दो दिनों के अंदर जबाव देने का निर्देश दिया है।
