नवगछिया : भाजपा अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के खिलाफ काम कर रही है: गोपाल मंडल

NEWS

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश में गुरुवार को आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम चलाया गया। नवगछिया संगठन के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवगछिया अनुमंडल के प्रांगण में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने भाग लिया। संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद कर रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार अतिपिछड़ा के दम पर चल रही है। नीतीश कुमार ने पंचायती राज्य और नगर निकाय में अतिपिछड़ा को आरक्षण दिया है लेकिन भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के षड़यंत्र के खिलाफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ा वर्ग सड़क से लेकर सदन तक भाजपा को घेरने का काम करेगी।

वहीं कार्यक्रम प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने 2006 में पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय चुनाव में 20 प्रतिशत का आरक्षण तय किया है। इस आधार पर बिहार में अब तक चुनाव होते रहे हैं, नगर निकाय चुनाव 2022 में हाईकोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के साथ भाजपा का यही रवैया रहा तो आगामी चुनाव में बिहार में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।

मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, नवगछिया प्रखंड प्रमुख मानिकेश्वर सिंह मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह व रंजीत मंडल, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद रजा, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, मुरारी मंडल मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, प्रमोद कुमार सिंह नीतीश कुमार निराला, ज्ञानसक सिंह, हुलाश सिंह, हरशंभू सिंह,छात्र के जिला अध्यक्ष अमन कुमार आनंद अन्य मौजूद थे।