नवगछिया : भागवतकिंड्डर अनुराग कृष्ण शास्त्री का किया गया भव्य स्वागत

EVENT

नवगछिया : वैदिक पथिक  भागवतकिंड्डर  अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी का  नवगछिया रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत वह गुरुवार को डिब्रूगढ़ राजधानी से नवगछिया सुबह 9:30 बजे पहुंचे उनके पहुंचने पर नगर वासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ उन्हें फूल माला पहन कर उनका भव्य स्वागत किया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके बाद भव्य  शोभा यात्रा निकाली गई जो रेलवे स्टेशन से मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची बताते चलें कि आज शुक्रवार 12 जनवरी से 18 जनवरी तक बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड में अनुराग कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी जिसे लेकर आज हरि महाराज ठाकुरवाड़ी से शुबह नौ बजे 121 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए बाल भारती स्कूल गौशाला रोड पहुंचेगी

उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6:00 बजे तक भागवत कथा का कार्यक्रम होगा इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने दि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चिरानिया परिवार एवं सर्राफ परिवार के अलावा पूरे नगर वासी लगे हुए हैं