चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता डॉ. आर के राणा का दिल्ली AIIMS में बुधवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मल्टीपल आर्गन फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई है। मंगलवार को उन्हें रिम्स रांची से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित AIIMS भेजा गया था। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। पिछले महीने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डॉ आर के राणा को 5 साल व 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमानत की लगाई थी गुहार
इसके खिलाफ उनकी ओर से झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए जमानत की गुहार लगाई गई थी। जब सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। उसी दौरान उनकी ओर से तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए एक आवेदन दाखिल करते हुए कहा गया था कि उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा जाए। जिस पर अदालत ने जेल अथॉरिटी को उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था।
मंगलवार को दिल्ली AIIMS में हुए थे एडमिट
कुछ दिनों बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लीवर के काम नहीं करने के कारण मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली रेफर करने पर अपनी सहमति दी थी। जिसके बाद मंगलवार की रात उन्हें एम्स भेजा गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

