नवगछिया : भाई-दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बाजारों में रही दिनभर रौनक

EVENT

नवगछिया। गुरुवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई-दूज का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में पूजा-पाठ और तिलक लगाने की परंपरा निभाई गई। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए शगुन स्वरूप पैसे और उपहार भेंट किए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्व के कारण प्रखंड के मधुरापुर बाजारों में दिनभर काफी रौनक रही। लोग खरीदारी और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने में व्यस्त नजर आए। भीड़भाड़ के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने और वाहनों को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे लोगों को राहत मिली।