नारायणपुर| भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा में अपराधियों द्वारा ब्राहम्ण टोला चकरामी के किसानों के खेत से फसल के लूट की घटना को लेकर रिटायर्ड एयरफोर्स के जवान रणवीर झा, अधिवक्ता पशुपतिनाथ झा, नवीन झा द्वारा वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिस पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में अनि संजय कुमार मंडल, अनि राहुल कुमार, सअनि मुकेश कुमार यादव, सअनि मुकेश सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया। गंगा दियारा में पुलिस के इस ऑपरेशन से किसानों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की किसान द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
