नवगछिया : परिवार की चुप्पी से बढ़ी पुलिस की परेशानी.. घटना का कारण स्पष्ट नहीं

Crime Reoprts

नवगछिया : आठ दिन पहले रात्रि खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले युवक की नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने नीचे कोसी नदी किनारे से छत-विछत शव बरामद की गई। मृतक युवक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के ही लोकमानपुर के बालू टोला गांव निवासी पवन गुप्ता के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को पुनः नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के मृतक के घर पहुंचे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां घर में मौजूद मृतक की पत्नी जूली समेत अन्य परिवार वालों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पत्नी से जब पुलिस ने मृतक युवक का मोबाइल नंबर मांगा तो इस पर उसकी पत्नी ने कहा वह मोबाइल नहीं रखता था। वहीं, गांव और पड़ोस वाले भी पूरी तरह खामोश है। लिहाजा, घटना की उदभेदन में पुलिस की परेशानी की बढ़ती दिख रही है। वहीं, परिवार वालों के चुप्पी के कारण पुलिस की शक परिवार वालों पर बढ़ती जा रही है। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी भी अपना मोबाइल बंद रखी हुई है।

ग्रामीणों के बीच हो रही चर्चा, अपराधी प्रवृति का था युवक

गांव में चर्चा जोरों पर है कि मृतक मनबढ़ू व अपराधी प्रवृति का था, जो गांव में हथियार का धौंस दिखाकर लोगों को डराता था। मृतक ने कई प्रकार के काम कराने के नाम पर गांव लोगों से रुपये की भी ठगी किया था। इसलिए घटना के कारणों का तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है।