नवगछिया : भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को रुद्र सेना के संयोजन में बिहपुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम पांच 1 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। पाठ के बाद र आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवलकिशोर 7 दास की अगुवाई में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अंगिका कवि विनय दर्शन, ज्ञानदेव कुमार, इंद्रजीत उर्फ – बुलेट, विश्वजीत, राजू प्रसाद सिंह, कल्याण झा, अरुण साह, श्रवण कुमार, भानू झा, बबलू यादव समेत बिहपुर, विक्रमपुर, मिल्की, मड़वा, जयरामपुर, सोनवर्षा, बभनगामा, गौरीपुर व अमरपुर गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महंत के अलावा अरुण साह, राजेश कुमार, रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरव कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्ट चौधरी, जिलाध्यक्ष १ आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष विक्की झा व चंद्रकांत चौधरी ने लोगों से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए घरों में रोजाना खुद व अपने बच्चों से हनुमान चालीसा पाठ करने की अपील की। इन्होंने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में हम अपनी सनातन संस्कृति को पीछे छोड़ने की होड़ में शामिल हो गए हैं। यह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

