नवगछिया: STF ने मकनपुर चौक से 220 राउंड गोलीयां के साथ युवक को किया गिरफ्तार

NEWS

नवगछिया। एसटीएफ पटना और नवगछिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को बड़ी मात्रा में गोलियों के साथ धर दबोचा। एसपी शुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसटीएफ पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार, बसन्ती टुडू, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मकन्दपुर चौक के पास से दो हथियार तस्करों को दबोचा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके पास से 315 बोर का 220 गोली बरामद किया। दोनों हथियार तस्कर मकन्दपुर चौक से नवगछिया स्टेशन ट्रेन पकड़ने वाले थे। जिसकी पहचान रौशन कुमार पिता राजू राय, घर सैदपुर सलीमपुर पटना और संजय कुमार पिता साधुशरण घर बख्तियारपुर पटना के रूप में की गयी। गिरफ्तार दोनों हथियार तस्करों से एसपी और एसडीपीओ ने पूछताछ की।

एसपी ने बताया कि गोलियों की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगा रही है। यह कहां से लाया जा रहा था और कहां लेकर जा रहा था। इसकी जानकारी भी पुलिस ले रही है। यह निश्चित रूप से अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। जिसका कही न कही अपराध की घटनाओं में उपयोग होता। यह नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता है। छापेमारी में शामिल सभी अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।