नवगछिया : गुजरात से भागलपुर लौट रहा युवक लापता

NEWS

भागलपुर जिले के औरंगजेब आलम(23) पिछले एक सप्ताह से लापता है। गुजरात में मजदूरी करता था। 10 मई को गांधीधाम स्टेशन से नारायणपुर स्थित अपने घर आने के लिए कामाख्या एक्सप्रेस पकड़ा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन पर इंतजार करते रहे परिजन।
स्टेशन पर इंतजार करते रहे परिजन।

पिता इब्राहिम आलम ने बताया कि 12 मई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बेटे से फोन पर बात हुई थी। बेटे ने कहा था कि अभी बेगूसराय के लखमिनियां स्टेशन पर हूं। कुछ देर में खगड़िया पहुंच जाऊंगा। वहां से फिर नारायणपुर आ जाऊंगा। काफी देर इंतजार करने के बाद वो नहीं आया। हमलोग स्टेशन पर इंतजार करते रहे। उसका फोन भी बंद था। अपने स्तर से काफी प्रयास किया।