नवगछिया : सत्तारूढ़ दल ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार शैलेंद्र को सचेतक (व्हिप) बनाए जाने की अनुशंसा की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की ओर से सचेतक पद के लिए कुमार शैलेंद्र (बिहपुर-152) के साथ तीन अन्य विधायकों के नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बनमनखी (59) अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से कृष्ण कुमार ऋषि, परिहार (25) से गायत्री देवी और पटना साहिब (184) से रत्नेश कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गोविंदगंज (14) से विधायक राजू तिवारी को सचेतक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है।

इस खबर के सामने आते ही बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुमार शैलेंद्र को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र और जिले के लिए सम्मान की बात बताया है।
