नवगछिया : बिहपुर में तीन फर्जी नियोजित शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज

NEWS

नवगछिया : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक ईश्वर चौधरी ने बिहपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित तीन फर्जी नियोजित शिक्षकों पर बिहपुर थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें प्रखंड के गौरीपुर निवासी प्रावि बिक्रमपुर में पदस्थापित , नरकटिया निवासी मवि लत्तीपुर के और मवि नरकटिया में पदस्थापित को नामजद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दर्ज करायी गई थी।

संदर्भ में कहा गया है कि हाईकोर्ट, पटना द्वारा जनहित याचिका में पारित आदेश के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय पटना द्वारा निगरानी जांच पंजीकृत करते हुए उपर्युक्त नियोजित शिक्षको के नियोजन के समय आवेदन पत्र के साथ संलग्न बीटेट का अन्य अंक पत्र की विवरणी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना का फर्जी छात्र है।यह अंक पत्र फर्जी पाया गया।

नियोजित शिक्षक के अंक-पत्र को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सत्यापन प्रतिवेदन में वर्णित तथ्यों के अनुसार सत्यापन उपरांत फर्जी बताया गया है।इस प्रकार उक्त नियोजित शिक्षक के द्वारा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर उक्त अंक पत्र की कूटरचना कर कूटरचित अंक-पत्र को असली के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी सह अपराधिक षड्यंत्र के तहत अबैध रूप से नियोजन में लाभ प्राप्त कर नियोजन प्राप्त किया गया है।जो एक संगीन अपराध है।इस अवैध नियोजन में अन्य अज्ञात व्यक्त्तियों की संलिप्तता के संबंध में अनुसंधान की आवश्यकता है।