नवगछिया : बिजली बिल संबंधी समस्या सहित अन्य मामलों के निपटारे के लिए नवगछिया विद्युत कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बिजली की समस्या से संबंधित 44 शिकायतें मिलीं, जिसमें से कुल 14 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, 30 शिकायतों को रजिस्टर्ड कर जल्द निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कैंप में बिजली संबंधी सुधार के लिए आवेदन मिले हैं।
कुछ आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। बाकी की समस्याएं भी सुलझा दी जाएगी। विद्युत अधीक्षण अभियंता सह अध्यक्ष, बिजली विभाग के एसडीओ आदि मौजूद रहे।

