नवगछिया अनुमंडल में इन दिनों मोबाइल पर अपनों से बातचीत करना टेढी खीर साबित हो रहा है.चाहे आप बीएसएनएल के उपभोगता हों या बोडा या एयरटेल कंपनी के .बीएसएनएल के नवगछिया का टावर पिछले चार महीनों से काम नहीं कर रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में बीएसएनएल के कर्मियों का कहना है कि तूफान में टावर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.फिलहाल मरम्मत कार्य किया जा रहा है.बाढ के कारण इस्माइलपुर में स्थापित निजी कंपनियों के टावर डूबे हुए हैं.

गोपालपुर व रंगरा के टावर का हाल भी बुरा है.ऐसे मेॉ सरकारी हाकिमों से लेकर आम लोग मोबाइल पर बात नहीं होने से परेशान हैं.
