नवगछिया में बिजली चोरी और बकाया बिल को लेकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 जुलाई से अब तक 34 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल 7.25 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 250 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 55 लाख बकाया है। पेमेंट के लिए नोटिस जारी किया गया है। 5600 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिनके घरों में पिछले 30 दिनों से बिजली मीटर बंद है। इसको लेकर जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
वर्तमान में नवगछिया अनुमंडल में कुल 1,25,000 बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से अब तक 71,000 उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं।


समय पर बिल पेमेंट करने की अपील
विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने की अपील की गई है।
सामान्य बिजली शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर- 7541814813
बिल संबंधित शिकायत के लिए मिथिलेश कुमार ‘मिट्ठू’- 7763814518
स्मार्ट मीटर संबंधित समस्या के लिए आईटी मैनेजर विकास कुमार प्रसाद- 7541814898
तकनीकी मामलों के लिए नवगछिया सहायक अभियंता वरुण कुमार- 7763814432
