नावगछिया। रंगरा ओपी में पदस्थापित एएसआई ललन कुमार झा ने मुरली चौक पर मुरली गांव के तीन शराबियों क्रमश: राकेश कुमार, पिंटू कुमार व अंतेश कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाकर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
नवगछिया। गप्पालूर थाना के तीनटंगा करारी निवासी सुनीता देवी पति मंटू मलिक ने अभिया बाजार निवासी शंकर डोम व विलास डोम पर अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने, दबिया से बेटी का हाथ काटने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।
