नवगछिया : बाढ़ पीड़ितों के बीच होगा सूखा राशन का वितरण, चापाकल व शौचालय की होगी व्यवस्था : एसडीओ

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के सभागार में मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. अनुश्रवण समिति की बैठक में अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में आए गंगा व कोसी नदी की बाढ़ की विभीषिका के बाद बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत व पेयजल शौचालय की व्यवस्था तत्काल किए जाने को लेकर अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने बल दिया. इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने कहा कि पूरा इस्माइलपुर प्रखंड बाढ़ की विभीषिका को झेल रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाढ़ पीड़ित बांधों पर रह रहे हैं. जहां ना तो बाढ़ पीड़ितों के पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है ना शौचालय की व्यवस्था है. बाढ़ पीड़ितों को राहत भी नहीं मिल रहा है. प्रखंड में 14 नाव प्रशासन स्तर से संचालित हो रहे हैं. लेकिन 10 नाव की और आवश्यकता है. खरीक प्रखंड प्रमुख ने लोकमानपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित की समस्या से एसडीओ को अवगत कराया. दो नाव और उपलब्ध कराए जाने की बात कही. समस्याओं को सुनने के बाद एसडीओ ने कहां की बाढ़ पीड़ितों के लिए चापाकल एवं शौचालय निर्माण को लेकर पीएचईडी विभाग के अभियंता को निर्देश दिया गया है.

फाइल फोटो

कल से शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था को लेकर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. साथ ही बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन चुरा, शक्कर, चना एवं हैलोजन टेबलेट दियासलाई आदि का वितरण भी करवाया जाएगा जिसका निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दे दिया गया. मौके पर एसडीओ ने सभी अंचल अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की समस्या का निदान करने को निर्देश दिया. बैठक के दौरान अनुश्रवण समिति के सदस्यों में बिजली की समस्या से भी अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया. अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली काटी जा रही है.

इसके अलावा बिजली आपूर्ति पिछले एक माह से चरमरा गई है. बजली ट्रिपिंग की समस्या भी है जिससे लोगो का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के अभियंताओं को ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. सदस्यों ने बाढ़ के कारण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी. एसडीओ ने आरडब्ल्यूडी को क्षतिग्रस्त हुए सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश मौके पर दिया. सदस्यों ने बताया कि डुमरिया तीनटंगा सड़क की स्थिति भी काफी दयनीय है.

इस संबंध में एसडीओ ने आरडब्ल्यूडी के अभियंता से बात की. आरडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि सड़क की रिपोर्ट विभाग को भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा. एसडीओ ने तत्काल उक्त सड़क की मरम्मत संवेदक के माध्यम से करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जो संवेदक सड़क मरम्मत का कार्य नहीं करते हैं उनका लाइसेंस ब्लैक लिस्ट करें. बैठक में बीडीओ, सीओ, आरडब्ल्यूडी के अभियंता, बिजली विभाग के अभियंता, सीडीपीओ के अलावे सभी जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दल के नेता सहित अनुश्रवण समिति के सदस्य शामिल थे.