नवगछिया : बारात गाड़ी को तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

नवगछिया : प्रखंड के बलहा गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बारात गाड़ी को तोड़फोड़ करने वाले आरोपी मो. सब्बा को गिरफ्तार किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया। वहीं नारायणपुर गांव से फुचो प्रसाद को गिरफ्तार कर भवानीपुर पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा।

वही झंडापुर थाना क्षेत्र के मवि पछयारी टोला औलियाबाद के एचएम अनिल कुमार दीपक समेत अन्य को बीते 24 जून को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया था। पुलिस ने रविवार की देर शाम एक आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights