नवगछिया : बाबा गणिनाथ का 20वां वार्षिक पूजनोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

EVENT

खरीक : प्रखंड के बाजार स्थित बाबा गणिनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को 20वां वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह साढ़े आठ बजे सिन्दूरी पूजन के बाद 11:30 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं, इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ्र दल्लु यादव, मुखिया इंदु देवी, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश साह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इधर, बिहार-झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस पूजनोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।