गोपालपुर: थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बिंदेश्वरी यादव और चंदेश्वरी यादव के पुत्रों द्वारा बसोध यादव के खेत में खेसारी की फसल को चराने के कारण हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से कुदाल और लाठी-डंडे से हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुछ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर इलाज के लिए आए। अनुमंडलीय अस्पताल से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजीव कुमार को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार लतरा गांव के बिंदेश्वरी यादव के पुत्र राजीव कुमार और चंद्रेश्वरी यादव के पुत्र सुभाष कुमार के द्वारा बसोध यादव (मास्टर) के खेत में लगी फसल को जानवरों के द्वारा चराया रहा था।
बसोध यादव ने अपने खेत से जानवर निकालने के लिए उनलोगों को कहा, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। चंदेश्वरी यादव के पुत्र सुभाष और बिंदेश्वरी यादव के पुत्र राजीव के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक-दूसरे पर कुदाल और लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। राजीव के हाथ पर कुदाल लगते ही गिर गया।

बसोध यादव के सिर पर और मुंह पर चोट लगी। सभी पक्षों की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
