नवगछिया : बाढ़ का पानी उतरने के बाद अधिकतर सामुदायिक किचन बंद

सूचना/खबरे

नवगछिया : गोपालपुर, इस्माईलपुर व रंगरा प्रखंड में गंगा नदी में बाढ़ आने के बाद बाढ़ पीड़ितों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी थी. गोपालपुर प्रखंड में सात जगहों पर, इस्माईलपुर प्रखंड में पांच जगहों पर समुदायिक किचन से बाढ़ पीडितों के भोजन की व्यवस्था की गयी थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर व इस्माईलपुर के सीओ रौशन कुमार ने बताया कि इन सभी जगहों पर सामुदायिक किचन को बाढ़ का पानी उतरने पर बंद कर दिया गया है. गोपालपुर प्रखंड में मात्र डुमरिया चपरघाट पंचायत में एक जगह सामुदायिक किचन संचालित है.

इस्माइलपुर प्रखंड में पांच जगहों पर समुदायिक किचन संचालित था, जिसे बंद कर दिया गया. रंगरा प्रखंड में मुरली गांव में संचालित सामुदायिक किचन को छोड़ कर सभी को बंद कर दिया गया है.सीओ ने बताया कि गोपालपुर व इस्माइलपुर में पांच से सात हजार पॉलीथिन शीट वितरित किया गया है.