नवगछिया। नवगछिया बाजार में आये दिन सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने और साफ-सफाई को लेकर बुधवार के सुबह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया उत्तम कुमार और नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने नवगछिया मेन रोड के बाद पुराना टेलीफोन भवन रोड, हड़िया पट्टी, पुरानी सब्जी पट्टी, विषहरी स्थान रोड, दुर्गा मंदिर रोड आदि का जायजा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाजार में पुराना टेलीफोन भवन रोड, ह़ड़िया पट्टी, पुरानी सब्जी पट्टी, विषहरी स्थान रोड, दुर्गा मंदिर रोड सहित अन्य कई सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया जा रहा है। सड़क पर चौकी लगाकर दुकान चलाया जा रहा है। इससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगन को लेकर बाजार में ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।
बाजार में वाहन पड़ाव की समस्या के कारण बाजार आने वाले ग्राहक अपनी बाइक भी दुकानों के बाहर ही लगा देते हैं। इससे भी बाजार में जाम की समस्या बरकरार है। जिसके फलस्वरूप दोपहर बाद बाजार की कई चौड़ी चौड़ी सड़क पतली गली से भी ज्यादा सकरी हो जाती है।

एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि बाजार में सड़क का अतिक्रमण दुकानदारों द्वारा किया गया है जिससे जाम लगता। सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके साथ ही बाजार में साफ-सफाई और वर्षा पूर्व नाले की उड़ाही के लिए भी बाजार में जायजा लिया। जल्द ही इसपर अमल होगा।
