नवगछिया : संदीप झा, इस्माइलपुर एवं गोपालपुर थाना में एक हत्या, पुलिस के ऊपर हमला एवं एक को गोली मारकर कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटगा निवासी सोनू यादव की हत्या होने की चर्चा कटिहार सीमावर्ती गंगा दियारा कटैया बैहियार में जोरों पर है। कटैया बैहियार में दो अपराधी गुटों के बीच में गोलीबारी में रंगरा के अरविंद यादव की हत्या की चर्चा थी, लेकिन कटिहार पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं यहां पर अब सोनू सहित अन्य अपराधी की हत्या होने की चर्चा है। मालूम हो कि सोनू यादव के द्वारा इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप दुर्गा पूजा मेला देखने के दौरान मोबाइल के विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा है। इसी घटना के कुछ दिन बाद खुद अपने गांव गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटगा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस घटना के बाद गोपालपुर पुलिस द्वारा सोनू के रिश्तेदार पोखरिया गांव में छापेमारी करने गया तो वहां पर पुलिस के ऊपर गोली फायरिंग कर दिया। इस घटना में भी यह फरार चल रहा है। इससे पहले यह इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर विनटोली बांध पर मृतक अभिषेक का मोबाइल छिन लिया था। इस घटना में भी वह फरार चल रहा है। इन सभी घटना के अलावा कई ऐसी घटनाएं हैं जो अभी चर्चा में नहीं है। ऐसे में सोनू की हत्या की पुष्टि कोई भी अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है।

