नवगछिया बाजार के स्टेशन में हैलो बदर्स फैशन के संचालक को किया पीटकर अधमरा

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया बाजार के स्टेशन में हैलो बदर्स फैशन के संचालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने नवगछिया एसपी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। घायल दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया कि पूर्व के केस उठाने की धमकी देकर थ्रीनट के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दुकान पर आकर मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी मिथुन कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, देवनंद गुप्ता,

विनोद गुप्ता, मक्खातकिया निवासी मस्जिद रोड निवासी बम भोला कुमार साह, पत्नी कुसुम कुमार के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। मेरे गल्ले से रुपये निकाल लिए। कपड़ा का बंडल भी अपने साथ लेकर चले गए।