नवगछिया : घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Crime Reoprts

खरीक : खरीक बाजार निवासी वार्ड सदस्य बिजली देवी ने घर में घुसकर पड़ोसी शंभु साह, प्रदीप साह, दिलीप साह, रंजीत साह समेत अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आवेदन में लिखा है कि सभी आरोपी बुधवार की रात करीब 9 बजे अचानक घर में घुस गए और मेरे व पति के साथ मारपीट की।

मेरे गले से सोने की चेन भी छीन ली। जाते-जाते आरोपियों ने दो दिन में घर खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।