नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र में एक विधवा के साथ बहियार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने थाना क्षेत्र के ही एक के खिलाफ नवगछिया महिला थाने में गुरुवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह में मक्का खेत में खाद देने गई थी। वहां आरोपित पहले से बैठा था। उसने हथियार का भय दिखाकर पहले वहां मौजूद लोगों को भगा दिया। इसके बाद मुङो पकड़ लिया और हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित ने केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भाग गया। उसके जाने के बाद वह अपने घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद आनन-फानन थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का मेडिकल चेकअप करा दिया गया है। एसपी निधि रानी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में महिला का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में एक व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया गया है, जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed.