नवगछिया। रंगरा ओपी के मुरली चौक के पास सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को सधुआ निवासी अमरेंद्र यादव की मौत हो गयी। घटना के समय वे सामान खरीदारी के लिए नवगछिया बाजार जा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान उनकी बाइक में नवगछिया की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। दुघर्टना में बाइक सवार की मौकै पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार अमरेंद्र यादव के भाई को भी गंभीर चोट आयी है। उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। .

