नवगछिया : बाइक तेज रफ्तार.. अचानक ब्रेकर आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलटा, मायागंज रेफर

बिहपुर

बिहपुर। झंडापुर इमली चौक  के पास सोनवर्षा निवासी प्रिंस कुमार और शिवम कुमार बाइक से गिरकर घायल हो गये। प्रिंस कुमार का सिर बुरी तरह फट गया जबकि शिवम कुमार को हल्की चोट आई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिवम ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक ब्रेकर आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायलों कों लोगों ने  टोटो से बिहपुर हॉस्पिटल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।